सीतामढ़ी में 30 प्रखंड शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, वेतन भी अमान्य घोषित — जानें पूरा मामला

सीतामढ़ी, बिहार — जिले के बथनाहा प्रखंड में कार्यरत 30 प्रखंड शिक्षकों की नियुक्ति को राज्य अपीलीय प्राधिकार, पटना ने अवैध करार देते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के तहत, इन शिक्षकों को अब तक मिला वेतन भी अमान्य माना जाएगा।

क्यों हुई नियुक्ति रद्द?

वर्ष 2008 में इन शिक्षकों की नियुक्ति प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा की गई थी। उस समय जिला अपीलीय प्राधिकार के निर्देश पर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चली थी। हालांकि बाद में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने इन नियुक्तियों को चुनौती देते हुए राज्य अपीलीय प्राधिकार में अपील दायर की थी।

मामले की समीक्षा के बाद, राज्य अपीलीय प्राधिकार ने यह निर्णय सुनाया कि इन नियुक्तियों की प्रक्रिया नियमानुसार नहीं थी और उन्हें अवैध घोषित कर दिया। आदेश के मुताबिक, इन नियुक्तियों को शून्य माना गया है, जिसका मतलब है कि यह कभी वैध नहीं थीं।

किन शिक्षकों पर पड़ा असर?

प्रभावित शिक्षकों में शामिल हैं:

शंभू दास, राम ईश्वर कुमार, अमित कुमार, मंसूर अंसारी, श्याम कुमार, मनीष कुमार, नूतन कुमारी,

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *