खगड़िया में आरटीपीएस पोर्टल पर ‘श्री राम’ और ‘कौआ’ के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, प्रशासन ने दर्ज कराए केस

खगड़िया | 3 अगस्त 2025:राज्य सरकार की आरटीपीएस (RTPS) सेवा का मजाक उड़ाते हुए कुछ लोगों ने श्री राम, राम राम और कौआ जैसे काल्पनिक या उपहासजनक नामों से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया। यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद संबंधित आवेदनों को तत्काल अस्वीकृत करते हुए थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन माध्यम से RTPS पोर्टल पर श्री राम राम और कौआ के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था। आवेदनों में न सिर्फ नाम फर्जी थे, बल्कि उसमें दर्ज अन्य जानकारियाँ भी भ्रामक और असत्य पाई गईं।

तीन थानों में दर्ज हुआ मामला

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। चौथम, गोगरी और चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्रों में केस दर्ज किए गए हैं।
खास तौर पर, 12 दिसंबर 2024 को किए गए एक आवेदन में ‘कौआ’ नाम दर्ज किया गया था, जिसकी शिकायत पर सदर आरओ शंभु कुमार ने 1 अगस्त 2025 को चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या 82/2025 के तहत मामला दर्ज कराया। केस अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी पोर्टलों पर इस प्रकार की शरारत या फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह आइटी एक्ट व साइबर अपराध के तहत दंडनीय है। साथ ही, इससे लोक सेवा गारंटी कानून की प्रक्रियाओं में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है।

जांच शुरू, जल्द होंगे नामजद

पुलिस का कहना है कि आवेदनों से जुड़ी तकनीकी जानकारी जैसे IP एड्रेस, मोबाइल नंबर व आधार कार्ड आदि की जांच कर दोषियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही नामजद गिरफ्तारी हो सकती है।


 

  • Related Posts

    एकतरफा प्रेम में सनकी छात्र की दरिंदगी: शिक्षिका पर हमला, होंठ काटकर किया गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *