विराट कोहली की एक्टिंग करती दिखीं अनुष्का शर्मा, कहां- बॉलर इतना सेलिब्रेट नहीं करता जितना विराट…

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का हंसते हुए कहती नजर आ रही हैं कि क्षेत्ररक्षण के दौरान कई बार बॉलर इतना सेलिब्रेट नहीं करता जितना विराट करता है। इसके बाद वह स्टूडियों में इधर-उधर भागते हुए कोहली का नकल करने लगती हैं।

कोहली के 35वें जन्मदिन पर फैंस क्यूट कपल्स का यह वीडियो काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं। यही नहीं कमेंट बॉक्स के जरिए अपना प्यार भी जता रहे हैं। एक फैंस ने सवाल करते हुए पूछा है, ‘भाई… ये फुल वीडियो देखने को कहां मिलेगा। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘सब सही बोला भाभी ने, बस sometime की जगह everytime होगा।’

https://www.instagram.com/pawangoyalpnb/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ee377e68-a310-4180-b133-56f5932ce463&ig_mid=7D3D6079-7096-43D4-877B-30ABF67152D5

35 साल के हुए विराट कोहली:

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग कोहली के 35वें जन्मदिन पर देश दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों के साथ-साथ उनके चाहने वाले फैंस अपना जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने भी किंग कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने टी20 के एक खास रिकॉर्ड को याद करते हुए लिखा है, ‘विराट अपने जीवन में प्रत्येक रोल में एक अपवाद की तरह रहे हैं, लेकिन वह अपने नाम एक के बाद एक उपलब्धि जोड़ते जा रहे हैं। इस जीवन में मैं उसे बिना खत्म होने वाला प्यार करती रहूंगी। कुछ भी हो जाए मै उससे प्यार करती रहूंगी।’

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *