विराट कोहली के शतक पर दिल हार बैठीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

क्रिकेटर विराट कोहली जिन्हें लोग अक्सर प्यार से किंग कोहली भी कहते हैं। क्रिकेटर ने अपने करियर में एक और अंतरराष्ट्रीय शतक जोड़ लिया है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट के धमाकेदार गेम ने सभी को चौंका दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर कोहली फैंस के बीच छाए हुए है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की क्यूट जोड़ी हमेशा एक-दूसरे की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इसके पहले भी कई बार अनुष्का ने अपने पति की शानदार सफलता पर उनके तारीफों के पुल बांधे हैं।

अनुष्का शर्मा ने की तारीफ 

क्रिकेटर विराट कोहली ने कोलंबो में लगातार चौथा शतक लगाकर लोगों का दिल जीत लिया है। विराट कोहली के 77वें इंटरनेशनल शतक से पाकिस्तान टीम चौंक गई। बता दें कि यह विराट की वहीं वनडे करियर की यह उनकी 47वीं सेंचुरी है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने विराट कोहली की फोटो लगाकर उस पर लिखा, ‘सुपर नॉक, सुपर गाय’

विरुष्का का सोशल मीडिया पर जलवा 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है। पावर कपल विरुष्का अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं।

अनुष्का शर्मा का अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। यह फिल्म वुमेन क्रिकेट की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बेस्ड है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर के कैंसर अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, कैंसर मरीजों के देखभालकर्ताओं के लिए तैयार हुआ मोबाइल सपोर्ट सिस्टम

    Share Add as a preferred…

    CAA-NRC और कृषि बिल विरोध प्रदर्शन मामले में पप्पू यादव को बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *