तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD की मीटिंग खत्म, बोले जगदानंद- ‘दंगाइयों से देश बचाना है’

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर चल रही आरजेडी की बैठक समाप्त हो गई. इन दो दिनों में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर कमियों को दूर कर संगठन की मजबूती पर फोकस किया है. दूसरे दिन की बैठक में राजद के विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई।

बता दें कि चार प्रमंडल के राजद नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें तेजस्वी यादव ने राजद के सभी नेताओं से सीधी बात की. मुख्य रूप से संगठन की मजबूती को लेकर इस तरह के बैठक का आयोजन किया गया था।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक समाप्त होने के बाद, जब बाहर निकले तो, उन्होंने कहा कि हम लोगों का एक ही उद्देश्य है, दंगाइयों और उन्मादियों से देश को बचाना. यह देश तभी बचेगा जब दंगाइयों और उन्मादियों का शासन देश पर से खत्म होगा. इसकी चर्चा आज की बैठक में हम लोगों ने किया है. उसी लड़ाई को लेकर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि इस देश से दंगाइयों और उन्मादियों को इस देश की सत्ता से हटा देना है जो इस देश को तबाह कर रहा है. इसीलिए ये चर्चा होती है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *