लंबे समय बाद बिहार पहुंचीं अनुप्रिया पटेल, कहा – एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आई हूं

“लम्बे समय बाद बिहार पहुंचीं अनुप्रिया पटेल, कहा – एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आई हूं

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शनिवार को पटना पहुंचीं। उन्होंने बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता की और बताया कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के समर्थन में बिहार आई हैं।

अनुप्रिया पटेल ने कहा, “लंबे समय के बाद मैं बिहार आई हूं। पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही महसूस हुआ कि बिहार बदल रहा है। लोगों ने बताया कि कई नए फ्लाईओवर बन गए हैं और बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है।”

“बिहार बदलाव के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है” – अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता बधाई की पात्र है कि पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज हुई है।
उन्होंने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधा। पवन खेड़ा के बयान पर जवाब देते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि “राजद का रंग अब पूरी तरह कांग्रेस पर चढ़ चुका है।”

एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि जो लोग 30 हजार महिलाओं को मानदेय देने की बात करते हैं, उनके कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ की है।
उन्होंने कहा कि यह घटना विपक्ष के “दोहरे चरित्र” को उजागर करती है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर प्रभात फेरी से गूंजा भागलपुर, स्कूली बच्चों ने जगाया गौरव और विरासत का संदेश

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    चैती छठ के खरना पर बरारी सीढ़ी घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़, भक्तिमय हुआ भागलपुर

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: आस्था…

    Continue reading