मेट्रो में मिला एक और नमूना, फटी जीन्स पहनकर ‘टिंकू जिया’ गाने पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अलग ही होड़ चल रही है। इसके लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। अश्लीलता से भरा रील बनाने से लेकर पागलों वाली हरकतें करने तक, लोगों को वायरल होने के लिए जो भी समझ में आ रहा है वो कर रहे हैं। इन दिनों दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के की हरकतों को अगर आप देख लें तो कहेंगे कि ये पागलपन है। लड़का मेट्रो में टिंकू जिया गाने पर डांस कर रहा है लेकिन उसकी हरकतों को देख आसपास के लोग मुंह बनाते हुए दिख रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में सफर करना हुआ मुश्किल

दिल्ली मेट्रो में लोग सफर अपनी सहुलियत के लिए करते हैं ताकि उन्हें कोई ट्रैफिक का सामना न करना पड़े। लेकिन कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो को यात्रा करने लायक छोड़ा नहीं है। रोज दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई करते हुए तो कभी अश्लीलता फैलाते हुए। अब एक बार फिर से एक लड़के ने मेट्रो में डांस कर ये बता दिया है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना कितना मुश्किल है।

https://www.instagram.com/reel/Cz2kqdZhScP/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो देख लड़के पर भड़के लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ फटी हुई जीन्स, टीशर्ट और एक आंख वाला चश्मा पहनकर ‘टिंकू जिया’ गाने पर डांस कर रहा है। इस दौरान लड़के के आस-पास बैठे लोग उसे देखकर हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उसे देखकर मुंह बना रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वही, कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद लड़के की खूब आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दूसरे ने लिखा- लग रहा है ये लोग दिल्ली मेट्रो को बंद करवा कर ही मानेंगे। तीसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में ही ऐसे नमूने क्यों मिलते हैं भाई।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट युद्ध का 23वां दिन: अमेरिका जीत का दावा करे, लेकिन ईरान विजेता बनता दिख रहा है

    मिडिल ईस्ट में चल रही…

    Continue reading