भागलपुर में एफएम रेडियो चैनल से अंगिका को बढ़ावा मिलेगा : सांसद अजय मंडल

भागलपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 28 अगस्त को हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के 234 शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन खोलने की स्वीकृति दी गई है। केंद्र सरकार के इस निर्णय पर सांसद अजय कुमार मंडल ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि चैनल शुरू होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अंगिका को बढ़ावा मिलेगा।जिले में तीन एफएम रेडियो स्टेशन खोलने की तैयारी है। इसे ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय कैबिनट से स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। एफएम रेडियो चैनलों के जरिए सूचना और मनोरंजन का प्रसार और अधिक प्रभावी हो सकेगा।

साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सांसद अजय कुमार मंडल ने सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…