शपथ लेने के बाद बेऊर जेल लौटे अनंत सिंह, बोले—“कोर्ट की प्रक्रिया से हुई देरी”

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वह वापस बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए। सदन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने शपथ लेने में हुई देरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

जब उनसे पूछा गया कि शपथ लेने में इतना समय क्यों लगा, तो अनंत सिंह ने कहा, “यह पूरी तरह कोर्ट की प्रक्रिया का मामला था, इसलिए समय लगा।” शीतकालीन सत्र के दौरान शपथ नहीं लेने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिस वजह से वह शपथ लेने नहीं आ सके थे।

जेल में रहते हुए चुनाव जीतने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी मैं जेल में रहते हुए निर्दलीय चुनाव जीत चुका हूं। जेल में रहने से जनता के काम पर कोई असर नहीं पड़ता, सभी काम सुचारु रूप से हो रहे हैं और कहीं कोई रुकावट नहीं है।”

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही जमानत के लिए दोबारा कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading