बांका के आनंद उत्तराखंड के मुख्य सचिव बनाए गए

देहरादून/बांका। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अफसर और अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। आनंद बर्धन मूल रूप से बिहार के बांका जिले स्थित कटोरिया के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने इस आशय का आदेश दे दिया।

बर्धन एक अप्रैल को विधिवत कार्यभार संभालेंगे। मुख्य सचिव नियुक्त होने के तत्काल बाद आनंद बर्धन ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन अभी वित्त, कार्मिक और उत्तराखंड राजस्व परिषद के अध्यक्ष का जिम्मा देख रहे हैं। एक अप्रैल से ये विभाग दूसरे अफसरों को आवंटित हो सकते हैं। उनका रिटायरमेंट जून 2027 तक है। आईएएस आनंद बर्धन उत्तराखंड में कई अहम पदों पर रहे हैं। संयुक्त उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में वे रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधिकारी रहे हैं। मुख्य सचिव बनने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *