भागलपुर, बिहार —पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 68 वर्षीय राजेंद्र रविदास की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाखरपुर पश्चिमी पंचायत निवासी राजेंद्र रविदास शाम करीब 5 बजे बकरी का चारा काटने कुंवर टोला अम्मापुर मोड़ स्थित आम बगान के पास गए थे। इस दौरान बाढ़ के पानी में उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।
ग्रामीणों और परिजनों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव बरामद नहीं हो सका। सोमवार सुबह स्थानीय मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों की मदद से शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला।
बाखरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


