भागलपुर, बिहार —गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। निचले इलाकों में पानी भरने और मुख्य सड़कों पर जलजमाव से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
इसी बीच सुल्तानगंज NH-80 पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। सड़क पर भरे पानी से जहां वाहन चालकों को मुश्किल हो रही थी, वहीं स्थानीय बच्चों और युवाओं ने इसे मानो ‘मानव वाटर पार्क’ में बदल दिया। कई लोग पानी में तैरते, नहाते और खेलते नजर आए।
पत्रकार के कैमरे में कैद इस दृश्य पर एक स्थानीय युवक ने कहा,
“हम बाढ़ से जरूर प्रभावित हैं, लेकिन सिर्फ टेंशन में रहकर जीना मुश्किल है। सोचा, क्यों न इस माहौल को मस्ती में बदल दें।”
हालांकि, बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। प्रशासन के सामने अब दोहरी चुनौती है—
- बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत कार्य
- पानी में मस्ती कर रहे लोगों को संभावित खतरे से बचाना
अब देखना है कि जिला प्रशासन इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।


