मुरारका कॉलेज में जल्द होगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण

सुल्तानगंज। मुरारका कॉलेज में जल्द ही इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। बुधवार को भवन निर्माण विभाग के डीजीएम ब्रजेश कुमार ने मुरारका कॉलेज पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। वह जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार द्वारा जांच कर दिए प्रतिवेदन के आधार पर जांच करने आए थे।

कॉलेज प्राचार्य डॉ अमरकांत सिंह ने बताया कि मल्टीपरपस हॉल निर्माण हेतु मैदान को चिह्नित कर जिला खेल पदाधिकारी को मानक भूखंड का प्रस्ताव एवं अनापत्ति प्रमाण उपलब्ध करा दिया है। विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने खेल मंत्री से इंडोर स्टेडियम का मांग की थी। इधर कॉलेज के खेल सचिव डॉक्टर कुमार प्रभाष ने बताया कि खेल मंत्री से स्वीकृति के बाद जिला खेल पदाधिकारी ने मुरारका कॉलेज प्राचार्य से एनओसी का मांगा था। विधायक ने बताया कि मुरारका कॉलेज सुलतानगंज में इंडोर स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल मंत्री से मांग की गई थी। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा है कि जितनी आवश्यकता है,उसके अनुरूप यहां जमीन उपलब्ध है। प्रतिवेदन प्रधान सचिव खेल विभाग पटना को भेज दिए जाने की बात उनके द्वारा कहा गया था।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *