मधेपुरा जमीन विवाद में मक्का कारोबारी को गोलियों से भूना

मधेपुरा और पूर्णिया जिले की सीमा स्थित छब्बू बासा छोटी पुलिया के पास बुधवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने मक्का व्यापारी 34 वर्षीय विकास कुमार यादव को गोलियों से छलनी कर दिया। बुरी तरह घायल युवा कारोबारी को आनन- फानन में पुरैनी सीएचसी पहुंचाया गया। जांच के बाद पीएचसी में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के वार्ड नौ के छब्बू बासा का रहने वाला था। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सुबह खेत से लौटने के दौरान बनाया निशाना 

मिली जानकारी के अनुसार पुरैनी थाना क्षेत्र के छब्बू बासा निवासी स्वर्गीय मंदेशरी यादव का पुत्र मक्का व्यापारी विकास कुमार यादव (34) बुधवार की सुबह करीब छह बजे आलू और गेहूं की फसल देखने खेत गया था। खेत से पैदल घर लौटने के दौरान छोटी पुलिया के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक कर गोलियों से छलनी कर दिया। कनपटी, पेट और बांह में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले।

डीएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंचे लोगों ने जख्मी मक्का व्यापारी को पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले पर डीएसपी अविनाश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मक्का व्यापारी हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘प्रसाद’ के नाम पर खून-खराबा! भागवत कथा में विवाद के बाद युवक को लाठी-डंडों से पीटा; मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर नगर निगम में ‘सियासी घमासान’! मेयर के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद रंजीत मंडल; भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *