सारण में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र मे अक्टूबर माह में चोरी गई मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि परसा पोझी गांव निवासी जमीर साई ने 23 अक्टूबर को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल बाजार से चोरी हो गई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर परसा शंकर डीह गांव निवासी सन्नी कुमार के घर पर छापेमारी कर उक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में छात्र आंदोलन पर घमासान, भाजपा विधायक ने लगाया हिंसा का आरोप; विपक्ष ने लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरा

    Share Add as a preferred…

    बिहार में IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां, प्रशांत कुमार सीएच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हुए विरमित

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *