मालदा टाउन स्टेशन पर ‘अमृत संवाद’ का आयोजन, यात्रियों से ली गई सेवा सुधार की राय

स्पेशल कैम्पेन 5.0 के तहत पूर्व रेलवे मालदा मंडल की पहल

मालदा, 30 अक्टूबर 2025। स्वच्छता, सेवा और यात्री सुविधा को लेकर पूर्व रेलवे मालदा मंडल द्वारा स्पेशल कैम्पेन 5.0 के अंतर्गत आज मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संवाद का उद्देश्य यात्रियों और रेलवे कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और सेवा वितरण में सुधार लाने के लिए प्रत्यक्ष सुझाव प्राप्त करना था।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडलीय यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन) प्रदीप दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मालदा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

इस दौरान Sr.DME/EnHM, स्टेशन अधीक्षक और रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद किया। यात्रियों ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और सेवा सुधार से जुड़े अपने सुझाव साझा किए। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करने और बेहतर रेल सेवाओं के लिए प्रशासन के साथ साझेदारी का आग्रह किया।

मालदा मंडल द्वारा स्पेशल कैम्पेन 5.0 के तहत यात्रियों के साथ नियमित संवाद और सहयोगात्मक पहल जारी है, ताकि रेल यात्रा को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाया जा सके।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading