अमित शाह, राजनाथ और शिवराज आएंगे बिहार

बिहार भाजपा का संविधान गौरव अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। राज्य के बेतिया, अरवल सहित आधा दर्जन जिले में मंगलवार को यह अभियान चला। एक साल तक चलने वाले इस सम्मेलन का आयोजन पूरे बिहार में होगा। इस दौरान पांच बड़ी सभाएं होंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इन सम्मेलनों में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी के स्तर पर इन नेताओं का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इस अभियान के बाबत कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भाजपा और मोदी सरकार द्वारा दिये गये सम्मान और संविधान के प्रति अपने लगाव को आमजन तक पहुंचाएगी। 21 से 25 जनवरी तक पूरे बिहार प्रदेश मे संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम और जनसभा होगी।

22 जनवरी को गोपालगंज में सम्मेलन का आयोजन होगा। 23 जनवरी को मोतिहारी तो 24 जनवरी को रक्सौल में सम्मेलन होना है। जहानाबाद में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शामिल होंगे।

25 जनवरी को सीतामढ़ी में सम्मेलन होगा। बाकी जिलों का कार्यक्रम शीघ्र ही तय हो जाएगा। इन सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के अलावा राज्य व केंद्र सरकार में शामिल पार्टी के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद भी शामिल होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *