अमित शाह ने किया पुनौरा धाम मंदिर का भूमिपूजन, 890 करोड़ से होगा व्यापक विकास

सीतामढ़ी से दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी 

08 अगस्त 2025 | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी ज़िले स्थित पुनौरा धाम मंदिर परिसर – माता सीता के जन्मस्थान – के व्यापक विकास के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मंदिर विकास योजना की मुख्य बातें

  • ₹890 करोड़ की लागत से 68 एकड़ में भव्य माता जानकी मंदिर परिसर
  • ₹137 करोड़ – मौजूदा मंदिर का नवीनीकरण
  • ₹728 करोड़ – परिक्रमा पथ, ध्यान केंद्र, धार्मिक जलस्रोत, धर्मशाला, मेडिकल व कैफेटेरिया सुविधाएं, डिजिटल गैलरी
  • रामायण सर्किट के तहत:
    • वाल्मीकिनगर ₹52 करोड़
    • पुल्हर (मधुबनी) ₹31 करोड़
    • पंथ पाकर (सीतामढ़ी) ₹24 करोड़
    • अहिल्या स्थल ₹23 करोड़
    • राम रेणु घाट ₹13 करोड़
    • सीता कुंड (मुंगेर) ₹7 करोड़
  • 3D अनुभव में माता सीता और श्रीराम के जीवन प्रसंग

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश

  • सीतामढ़ी–दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत
  • बिहार में 2025-26 के लिए रेलवे निवेश ₹10,066 करोड़ (पहले ₹1,132 करोड़/वर्ष)
  • ₹2,400 करोड़ – सीतामढ़ी-सुरसंड-जयनगर-निर्मली रेल सेक्शन
  • ₹1,193 करोड़ – जयनगर-दरभंगा-नरकटियागंज-भीखनाठान डबल गेज कन्वर्ज़न
  • ₹624 करोड़ – समस्तीपुर-दरभंगा डबलिंग
  • 10 स्टेशन बनेंगे अमृत स्टेशन
  • ₹567 करोड़ – सीतामढ़ी-शिवहर नई लाइन
  • ₹1,465 करोड़ – मुजफ्फरपुर-सुगौली डबलिंग

सांस्कृतिक व राजनीतिक संदेश

अमित शाह ने कहा कि यह भव्य मंदिर मिथिला के उत्थान की शुरुआत है और इसे शिक्षा व संस्कृति का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने मा. सीता के जीवन को आदर्श स्त्रीत्व का प्रतीक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मिथिला की कला को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने मिथिला के विकास के लिए कुछ नहीं किया और घुसपैठियों के वोट बैंक की राजनीति में जुटा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाने का आवश्यक कदम है।

अमित शाह ने सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब देश में आतंकियों को पनाह नहीं मिलती, बल्कि पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई होती है।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading