राजनीतिक हलचल के बीच भगवान शिव की शरण में मुकेश सहनी, काशी में की बाबा विश्वनाथ की पूजा

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचे जहां भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर काशी पहुंचे और सीधे बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा का गंगा जल और दूध से अभिषेक किया और प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

भगवान भोले शंकर से धर्म, शांति और समृद्धि के पथ पर ले जाने की उन्होंने कामना की। बाद में उन्‍होंने नव-निर्मित काशी विश्‍वनाथ धाम गलियारे का अवलोकन किया। उन्‍होंने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव के भी दर्शन किए। पूजा अर्चना करने के बाद सहनी ने गंगा का नाव द्वारा भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading