अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर; धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार का प्रति-परीक्षण करने की अनुमति रांची कोर्ट ने दे दी है। साथ ही अदालत ने अमीषा पर जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने अपना सुरक्षित आदेश सुनाया। 22 नवंबर को याचिका पर सुनवाई पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।

अमीषा के अधिवक्ता ने शिकायतकर्ता के गवाह का प्रति-परीक्षण के लिए पिछले दिनों याचिका दायर की थी। जिरह अगले सप्ताह की जाएगी। इस पूर्व की सुनवाई में गवाह का समय पर प्रति-परीक्षण नहीं किए जाने पर अदालत 500 रुपए जुर्मना लगा चुकी है।

बता दें कि रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल को दो करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन फिल्म नहीं बनी। जब अमीषा से पैसे वापस मांगे गए तो उनके दिए चेक बाउंस कर गए। जिसे लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

ये भी पढ़े..

बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

Share Add as a preferred…

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *