जेल जाने वाले सभी नेता जी को दिल्ली की जनता ने नकारा, केजरीवाल-सिसोदिया के साथ इन नेताओं का भी बुरा हाल है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में भाजपा 27 साल बाद बंपर जीत पाती दिख रही है। भाजपा 45 सीटों के बहुमत के साथ सत्ता वापसी करती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हारते दिख रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हारते दिख रहे हैं। AAP के कई नेता जिन्हे जेल जाना पड़ा था, वो भी चुनाव हारते दिख रहे हैं। इसमें खुद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया,अमानतुल्लाह, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती चुनाव हारते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते हैं।

बता दें कि पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें ही जीती थी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। जबकि इस बार में चुनाव में दिल्ली चुनाव में खराब प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने अंदर से दफ्तर लॉक कर दिया है। पार्टी के ऑफिस में एंट्री बंद कर दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    लंबे इंतजार के बाद नीतीश से मिले आरसीपी सिंह, ‘आत्मीय मुलाकात’ का दावा; तस्वीर ने बढ़ाए नए सियासी कयास

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *