अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं

भागलपुर अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। पिछले दिनों अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा का शताब्दी समारोह भागलपुर के टाउन हॉल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था इसमें गंगोत्री सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर महेंद्र मंडल को बनाया गया क्योंकि गंगोत्री सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा अशवस्थ चल रहे थे। इसके बाद इंजीनियर महेंद्र मंडल ने अपना लेटर पैड भी कार्यकारी अध्यक्ष का छपवा लिए और सभी जगह कहने लगे कि हमी है अध्यक्ष जब इसकी जानकारी गंगोत्री समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को लगे तो पदाधिकारी और कार्यकर्ता आग बबूला हो गए।

इस पूरे मामले को लेकर गंगोत्री सभा के महामंत्री सुरेश प्रसाद मंडल और संयुक्त सचिव दीप नारायण मंडल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि हमारे गंगोत्री समाज के बायोलॉज में कार्यकारी अध्यक्ष का पद ही नहीं है और जब पद नहीं है तो इन्हें क्यों कार्यकारी अध्यक्ष माने इतना ही नहीं सुरेश प्रसाद मंडल ने इंजीनियर महेंद्र मंडल को फर्जी करार दे दिया है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इनका पार्टी से कोई लेना-देना ही नहीं है इसीलिए इंजीनियर महेंद्र मंडल को पार्टी अपना कार्यकारी अध्यक्ष नहीं मानते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *