मेरे चारों धाम यहीं…, पटना आकर बोलीं लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे. इससे पहले लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य पिता को किडनी देने के बाद पहली बार पटना पहुंची. वो पिता के बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होंगी।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य शनिवार को पटना पहुंची थी. रोहिणी ने पटना पहुंचने के बाद अपने पिता को लेकर कहा कि मेरा चारों धाम यहीं है. उन्हीं के दर्शन करने आई हूं।

बेटियों के किडनी देने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि बेटों को भी सीखना चाहिए. वहीं राजनीतिक सवाल पूछे जाने पर रोहिणी ने कहा कि विपक्षी एकता में लालू यादव की भूमिका कमजोर नहीं हुई है।

रोहिणी आचार्य लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में से एक हैं. वह लालू की छोटी बेटी और पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी।

वह फिलहाल सिंगापुर में ही रहती हैं. लेकिन सिंगापुर में रहने के बावजूद वह भारत के राजनीतिक मामलों को लेकर सक्रिय हैं और राजनीतिक टिप्पणियां करती रहती हैं।

मेरे चारों धाम यहीं…, पटना आकर बोलीं लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी

  • Related Posts

    नेपाल के रास्ते भारत आ रही थी ‘पाकिस्तानी’ हथियारों की खेप! दिल्ली पुलिस ने 10 तस्करों को दबोचा; सबमशीन गन और घातक विदेशी पिस्तौलें बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जनसंवाद में गूँजी ‘नशा मुक्ति’ की पुकार! एसएसपी से बोले लोग— “साहब, युवाओं को बर्बाद होने से बचा लीजिए”; नाथनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *