पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अलर्ट, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे नए टर्मिनल का उद्घाटन

छह जिलों में हाई अलर्ट, आतंकी व कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

पूर्णिया, 12 सितंबर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया आ रहे हैं। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूर्णिया सहित आसपास के छह जिलों — अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा और भागलपुर (नवगछिया पुलिस जिला) में हाई अलर्ट घोषित किया है।


पुलिस मुख्यालय ने दिए कड़े निर्देश

मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को विशेष पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि आतंकी संगठनों और कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए।

  • डेढ़ दर्जन से अधिक आतंकी और उग्रवादी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की निगरानी की जा रही है।
  • बेल पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधि पर विशेष फोकस रहेगा।
  • रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
  • हवाई अड्डे के आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी।

किन संगठनों पर रखी जाएगी नजर?

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जिन संगठनों को रडार पर रखा है, उनमें शामिल हैं:
लश्कर-ए-तौयबा, अल कायदा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन, इंडियन मुजाहिद्दीन, सिमी, जेकेएलएफ, जमायते मुजाहिद्दीन बांग्लादेश, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, अल-उमर मुजाहिद्दीन, इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रांत, खालिस्तान टाइगर फोर्स, पीएफआई, माओवादी, नक्सलपंथी संगठन समेत अन्य।


सुरक्षा व्यवस्था में होंगे ये इंतज़ाम

  • हत्या, हर्ष फायरिंग, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के अपराधियों पर विशेष नजर।
  • सभास्थल और वहां तक जाने वाली सड़कों पर पेट्रोलिंग, रूट लाइनिंग और रोको-टोको अभियान चलाया जाएगा।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात होगी।
  • एयरपोर्ट और सभा स्थल के आस-पास ड्रोन से निगरानी की संभावना भी जताई जा रही है।

पीएम का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता एयरपोर्ट से पूर्णिया पहुंचेंगे और एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। वहां निर्धारित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे


 

  • ये भी पढ़े..

    खेत में मिला शिक्षक का शव, इलाके में सनसनी; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    ‘यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है’: भरत भूषण तिवारी मामले में माले सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाए गंभीर सवाल, न्यायिक जांच की मांग

    Share Add as a preferred…