CAA के लागू होते ही बिहार में अलर्ट, पटना में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

भारत में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है. इसको देखते हुए बिहार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं बिहार के जो भी सीमावर्ती क्षेत्र हैं, वहां सुरक्षा-व्यवस्था और टाइट कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक को सावधान रहने को कहा गया है. इस कड़ी में राजधानी पटना में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. देर रात राजधानी पटना के कई थाना क्षेत्र में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक अलर्ट मोड पर रहेंगे. वहीं सोमवार की देर शाम एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने साफ तौर से निर्देश दिया है कि तमाम जिलों में सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी।

बिहार के सभी 38 जिलों में स्थानीय स्तर पर पुलिस थानों को भी सूचित किया गया है कि वह स्थानीय स्तर पर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहें. साथ ही संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दें. विशेष रूप से सीमांचल जिलों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. इस कड़ी में राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना, बहादुरपुर थाना, आलमगंज थाना और फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात तक फ्लैग मार्च किया।

Related Posts

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात से 6 की मौत, कई घायल

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार: भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को विशेष तैयारी के निर्देश

Share Add as a preferred…

Continue reading