दिसम्बर से होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट

भारतीय सेवा के तरफ से 10 दिसंबर को होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। दरअसल, भर्ती कार्यालय दानापुर की ओर से न्यू केएलपी ग्राउंड, चांदमारी, दानापुर कैंट में 10 से 20 दिसंबर तक अग्निवीर के सभी श्रेणियां में भर्ती रैली होनी थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस रैली में बिहार के सात जिलों पटना, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के शार्ट लिस्ट हुए पुरुष अभ्यर्थी और बिहार झारखंड की अग्नि वीर महिला सैनिक पुलिस के लिए शॉर्टलिस्ट की गई महिला अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होनी थी। अब इसे स्थापित कर दिया गया है।इधर, भर्ती रैली की नई तिथि को लेकर कहा गया है कि इसको लेकर दानापुर कार्यालय की तरफ से जल्द ही सूचना जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

भर्ती कार्यालय ने बताया कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं।भर्ती रैली स्थगित होने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

 

  • ये भी पढ़े..

    BSSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: 10–15 दिनों में जारी हो सकती है इंटर लेवल परीक्षा तिथि, CGL-4 पर भी आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

    Share Add as a preferred…

    IGIMS पटना के पुनर्विकास कार्य की समीक्षा, 500 बेड टीचिंग अस्पताल 3 माह में पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *