सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुँचे एजीएम एस.के. सिंह

अमृत भारत योजना के तहत कार्यों की समीक्षा, सफाई और घेराबंदी के निर्देश

भागलपुर, 08 सितम्बर 2025 –सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का सोमवार दोपहर एजीएम एस.के. सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य गेट के समीप गंदगी का अंबार देख एजीएम ने तुरंत सफाई कराने और घेराबंदी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के समय मौजूद अधिकारी

निरीक्षण के दौरान एजीएम के साथ रेल विभाग के एडीआर, सीनियर डीएसटी, एसीएम, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार, आरपीएफ एवं जीआरपीएफ के पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

रेल अधिकारियों ने स्टेशन परिसर की विभिन्न सुविधाओं का भी जायज़ा लिया और यात्रियों की सहूलियत सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading