विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की बैठक का एजेंडा फिक्स! नहीं बनाया जाएगा संयोजक, 11 सदस्यों की बनेगी कोर्डिनेशन कमिटी

मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनेवाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में संयोजक नहीं बनाया जाएगा बल्कि 11 सदस्यों की कोर्डिनेशन कमिटी का गठन होगा। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति और सीट शेयरिंग के फ़ार्मूले पर चर्चा होगी। दरअसल, इंडिया गठबंधन का संयोजक किसी और बनाए जाने के फैसले को कांग्रेस स्वीकार नहीं कर रही थी। वहीं तृणमूल और आप संयोजक का पद कांग्रेस को देने का विरोध कर रही है। शिवसेना उद्धव गुट और कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने सीट शेयरिंग को लेकर अपना फॉर्मूला दे दिया है।

ग्रैंड हयात होटल में होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक विपक्षी दलों की यह बैठक सांताक्रूज करीना स्थित पांच सितारा ग्रैंड हयात होटल में होगी। बैठक में आने वाले नेताओं के लिए होटल में कुल 150 कमरे बुक किए गए हैं। नेताओं के रहने की व्यवस्था उद्धव ठाकरे की पार्टी ने की है। वहीं, नेताओं के ट्रेवलिंग की व्यवस्था कांग्रेस ने की है।

कौन कहां रुकेगा?

ग्रैंड हयात होटल में पहली मंजिल पर सभी सुपर डिलक्स और एक्जीक्यूटिव कमरे नेताओं के लिए बुक हैं। दूसरी मंजिल पर कांग्रेस के नेताओं के लिए कमरे बुक किए गए हैं। दूसरी मंजिल पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि रहेंगे। वहीं, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती आदि नेताओं के लिए एक्जिक्यूटिव सूट बुक किए गए हैं।

कब पहुंचेंगे नेता?

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व तमिलनाडु के सीएम स्टालिन 31 अगस्त को सुबह 11 बजे तक होटल पहुंचेंगे। इसी दिन दोपहर 4 बजे तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी चार्टर्ड फ्लाइट से एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर आएंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 से 4 बजे के करीब ही अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, महबूबा मुफ्ती और अखिलेश यादव भी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई पहुंचेंगे।

कब शुरू होगी बैठक?

31 अगस्त को शाम 6 बजे तक सभी पार्टी के नेता होटल पहुंच जाएंगे। शाम 6 बजे से 8.30 बजे तक सभी नेताओं की फॉर्मल मीटिंग होगी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने सभी नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया है। बैठक के दूसरे दिन 1 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंडिया अलायंस की बैठक होगी। वहीं, तीन बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी नेता अपने राज्य लौट जाएंगे।

कार्यक्रम

  • 31 अगस्त 2023 6से:6:30 बजे- प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
  • 31 अगस्त 2023 शाम 6:30 बजे से – ‘I-N-D-I-A’ लोगो का अनावरण
  • 31 अगस्त 2023 रात 8:00 बजे- उद्धव ठाकरे द्वारा रात्रिभोज का आयोजन
  • 1 सितंबर 2023 सुबह 10.15 बजे- प्रतिनिधिमंडल की ग्रुप फोटो
  • 1 सितंबर 2023 सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक – ‘I-N-D-I-A’ की बैठक
  • 1 सितंबर 2023 दोपहर 2:00 बजे लंच
  • 1 सितंबर 2023 अपराह्न 3:30 बजे – प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *