तेजस्वी की विश्वास यात्रा के बाद 3 मार्च को महाठबंधन की महारैली, राहुल, दीपांकर, येचुरी, राजा भी शामिल होंगे

राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लेफ्ट के कई नेता शामिल होंगे। बुधवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश से करीब 10 लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश है, इस महारैली के माध्यम से उसे प्रकट किया जाएगा। बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। 1 मार्च को तेजस्वी का यात्रा समाप्त हो रही है।

गौरतलब है कि जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर राज्य में बिना किसी दृष्टिकोण के शासन करने और बिना किसी कारण गठबंधन सहयोगियों को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं, न केवल उम्र के मामले में बल्कि अपनी मानसिकता के मामले में भी। हमने उनसे 10 लाख नौकरियों के अपने वादे पर काम करवाया और जब उन्होंने हमें धोखा या तब हम अपने इस अभियान के आधे रास्ते में थे।

Related Posts

समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोश में सड़क जाम और आगजन

समस्तीपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading
मधुबनी में सनसनी: फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

मधुबनी, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading