पुतिन के बाद जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा बयान, भारत रुकवा सकता है रूस-युक्रेन युद्ध

इटली की पीएम जॉर्जिया मलोनी ने बीते शनिवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की दिशा में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। एक सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वे रूस-यूक्रेन संघर्ष सुलझाने में चीन और भारत की अहम भूमिका देखतीं हैं।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अलग-थलग या उसे अकेला छोड़ कर इस संघर्ष का समाधान हरगिज नहीं निकाला जा सकता है। इटली की पीएम मेलोनी का यह बयान तब आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया, जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष के समाधान को लेकर संपर्क में हैं और ये देश इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने कहा था कि युद्ध के पहले सप्ताह में इस्तांबुल में वार्ता के दौरान रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुआ एक प्रारंभिक समझौता, जो कभी लागू नहीं हुआ, वार्ता के लिए आधार बन सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…