नीतीश के इस्तीफे के बाद पटना में लग गया पोस्टर, नीतीश सबके हैं…कोटि-कोटि बधाई

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की पोस्टर लगा दी गयी है। जिस पर लिखा गया है कि नीतीश सबके हैं..कोटि कोटि बधाई..

वही इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी के आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में जीतनराम मांझी और संतोष मांझी की तस्वीर के साथ यह लिखा गया था कि बिहार में बहार है बिना मांझी सब बेकार है।

बता दें कि राज्यपाल को इस्तीफा सौंपे जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन से बाहर निकले। राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसको समाप्त कर दिया गया है। पहले गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाये थे लेकिन स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। आज अलग हो गये अन्य पार्टियां एक साथ होकर जो पहले वो आज ही तय करेगी तो अलग फैसला होगा।

नीतीश ने कहा कि हम कितना काम हम कर रहे थे लेकिन कुछ लोग काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों की राय मानकर हमने इस्तीफा दिया। सबकी राय लेकर ही यह कदम उठाया। अब बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गयी है। अब नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा राज्यपाल को पेश करेंगे। जिसके बाद शाम 4 बजे नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading