पिता की हत्या करने के बाद शव के पास बैठकर रो रहा था बेटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान; पढ़े पूरी रिपोर्ट

कोरिया: जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सेंधोपारा में एक कलयुगी पुत्र ने बीती रात अपने पिता की सिर्फ इस बात पर हत्या कर दी कि उसने बाइक व मोबाइल खरीदने के लिए रुपए देने से इनकार कर दिया था। बांस के डंडे से बेदम पिटाई करने के बाद बेटे ने पत्थर से भी पिता पर वार किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह पिता के शव के पास में बैठकर रोता मिला। पड़ोसियों ने पूछा तो कहा कि उसने ही पिता को मार डाला है। सूचना पर पहुंची भटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि आरोपी भानु प्रताप सिंह उर्फ छोटू ने अपने पिता से बाइक एवं मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे। जब पिता ने पैसे देने से मना कर दिया तो भानु आक्रोशित हो गया। उसने बांस के डंडे से पिता की बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पत्थर से भी पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया। मारपीट से पिता को गंभीर चोटें आईं। यह सब कुछ देखकर तीरथ सिंह व घर के अन्य सदस्य काफी डर गए। इसके बाद तीरथ सिंह अपनी मां, पत्नी व बच्चों के साथ भागकर पड़ोस में समयलाल के घर चला गया। यहीं पर सभी ने रात बिताई। सुबह जब लौटे तो देखा कि पिता की मौत हो गई थी और छोटा भाई उनके शव के बगल में बैठकर रो रहा था। घरवालों ने पूछा तो उसने कहा कि मैंने ही पिता की हत्या कर दी है।

वारदात की सूचना मिलने पर भटगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व जांच के बाद शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी भानु प्रताप सिंह उर्फ छोटू 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *