राजभवन से बाहर निकलने के बाद बोले नीतीश, आज हमने इस्तीफा दे दिया..महागठबंधन की सरकार को हमने समाप्त कर दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपे जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन से बाहर निकले। राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसको समाप्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाये थे लेकिन स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। आज अलग हो गये अन्य पार्टियां एक साथ होकर जो पहले वो आज ही तय करेगी तो अलग फैसला होगा। कितना काम हम कर रहे थे लेकिन कुछ लोग काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों की राय मानकर हमने इस्तीफा दिया। सबकी राय लेकर ही यह कदम उठाया। अब बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गयी है। अब नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा राज्यपाल को पेश करेंगे। जिसके बाद शाम 4 बजे नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।

 

Related Posts

गोपालगंज में खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार, प्रशासन में हड़कंप

Share Add as a preferred…

Continue reading
मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद बवाल, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; कई जवान घायल

Share Add as a preferred…

Continue reading