CM के निरीक्षण में लेट पाये जाने पर मंत्री ने दी सफाई, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- हम तो वहां थे ही, 5-10 मिनट लेट हुआ हो

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार 20 सितंबर को मुख्य सचिवालय का निरीक्षण किया. करीब 9ः30 बजे सुबह मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे थे. इस दौरान कई अधिकारी और मंत्री दफ्तर नहीं पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को समय पर दफ्तर पहुंचने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के कारण मंत्रियों और अधिकारियों में खलबली मच गई।

श्रवण कुमार ने कहा कि तो वहां थे ही. हो सकता है कि 5-10 मिनट लेट हुआ हो. मुख्यमंत्री के निर्देश का अक्षरशः पालन होगा. उसमें कटौती की कहीं से कोई गुंजाइश नहीं है. जब जवाबदेही मिली है, काम का अवसर मिला है तो उसका पालन किया जाएगा. यह राज्य के हित में है, मुख्यमंत्री के संकल्प के हित में है।

बता दें कि बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिवालय में सुबह 9:30 बजे आने का समय तय किया गया है. लेकिन, कई मंत्री और अधिकारी अक्सर लेट से दफ्तर आते है. मुख्यमंत्री के निरीक्षण में भी आज यह बात सामने आ गयी. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सफाई दी।

ये भी पढ़े..

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

बिहार में शिक्षा का बड़ा बदलाव: 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूलों का लोकार्पण, 990 करोड़ की लागत से तैयार हुए आधुनिक विद्यालय

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *