दोस्त की बीवी के साथ चक्कर, प्रेम प्रसंग में प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

यूपी के शाहजहांपुर जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में खौफनाक मामला सामने आया है। शाहबाजनगर में बुधवार रात प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों पहले से शादीशुदा थे। बताया जाता है कि ट्रेन से कटा युवक अपने ही दोस्त की बीवी से प्यार कर बैठा। दोस्त की बीवी भी उसे दिल दे बैठी। इस बात की जानकारी होने पर दोस्ती दुश्मनी में बदल गई, लेकिन प्यार कम नहीं हुआ। चोरी छिपे मिलने का सिलसिला जारी रहा। जब जमाना बैरी हो गया तो प्रेमी और प्रेमिका ने बुधवार रात ट्रेन कटकर जान दे दी। वह साथ जी न सके, लेकिन साथ में जान जरूर दे दी।

शाहजहांपुर महानगर से सटे गांव शाहबाजनगर निवासी राजू और गोधन में गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ साथ रहते थे। करीब तीन साल पहले राजू और गोधन ने मिलकर एक साथ कपड़े की दुकान पार्टनरशिप में खोली थी। दुकान पर राजू की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी वंदना भी बैठती थी। ऐसे में वंदना और गोधन के बीच नजदीकी बढ़ने लगी।

कब दोनों प्यार कर बैठे किसी को पता नहीं लगा। उनके प्यार के किस्से धीरे धीरे लोगों तक पहुंचे। राजू को भी पता लगा कि पत्नी वंदना बेवफाई कर रही है। राजू का पहले तो अपनी पत्नी वंदना से इस बात को लेकर विवाद हुआ, मारपीट तक हो गई। इसके बाद उसने गोधन से झगड़ा किया। दोस्ती तोड़ ली।

दुश्मनी कर ली। वंदना और गोधन के बीच दूरी हो गई, लेकिन जब भी राजू कमाने के लिए घर से जाता था, तब पत्नी वंदना अपने प्रेमी गोधन से मिलने के लिए चली जाती थी। इस बात की जानकारी होने पर राजू और आग बबूला होता था। आसपास के लोग राजू को चिढ़ाते भी थे। महिलाओं ने वंदना से बोलना बंद कर दिया था। घर में हर रोज ही राजू और वंदना के बीच झगड़ा होता था।

बुधवार रात वंदना चोरी से घर से निकल कर प्रेमी गोधन से मिलने के लिए गई। दोनों ने बातचीत की, इसके बाद दोनों गांव के पास से ही गुजर रही ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह घटना बुधवार रात करीब 12 बजे हुई। लोगों को जानकारी हुई तो सदर थाने की पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बता दें कि वंदना तीन बच्चों की मां थी और गोधन चार बच्चों का पिता था।

  • ये भी पढ़े..

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी CBT मोड में, TBT को भी मिलेगा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *