स्मैक की लत ने बनाया चोर! भागलपुर में इंडक्शन चूल्हा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

भागलपुर शहर में बढ़ती नशाखोरी और उससे जुड़े अपराधों के बीच एक और चोरी की घटना सामने आई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास एक दुकान से इंडक्शन चूल्हा चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को स्थानीय दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

स्मैक की लत ने बनाया चोर! भागलपुर में इंडक्शन चूल्हा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार रामसर निवासी रोहित नामक युवक दुकान से इंडक्शन चूल्हा चोरी कर गमछे में छिपाकर ले जा रहा था। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। शक होने पर दुकानदारों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

स्मैक की लत ने बनाया चोर! भागलपुर में इंडक्शन चूल्हा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

दुकानदार किशन कुमार साह और बिक्की कुमार साह ने युवक को पकड़कर तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे मामले की पुष्टि हुई है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना भेज दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

स्मैक की लत ने बनाया चोर! भागलपुर में इंडक्शन चूल्हा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि शहर में स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का बढ़ता प्रचलन चोरी, छिनतई और छोटे अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

    Share Add as a preferred…

    किशनगंज में महानंदा नदी का कहर, पुल निर्माण सामग्री बही; 25 लाख से अधिक नुकसान की आशंका

    Share Add as a preferred…