अभिनेता रणवीर सिंह पर केस दर्ज, बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की FIR

रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

‘भूत कोला’ परंपरा का मजाक उड़ाने का आरोप, बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की FIR

बेंगलुरु।बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की गई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह केस बेंगलुरु के रहने वाले वकील प्रशांत मिथल की शिकायत पर दर्ज किया गया है।


गोवा में दिया गया बयान बना विवाद की वजह

शिकायत के अनुसार, यह मामला 28 नवंबर 2025 का है, जब गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह मंच पर मौजूद थे।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की प्रसिद्ध और पवित्र ‘भूत कोला’ परंपरा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक और मजाक उड़ाने जैसा माना।


कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR

  • वकील प्रशांत मिथल ने इस मामले में पहले अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) की अदालत में याचिका दाखिल की थी।
  • अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया।
  • इसके बाद बेंगलुरु की हाई ग्राउंड्स थाना पुलिस ने बुधवार को रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।

‘भूत कोला’ क्या है?

‘भूत कोला’ कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में प्रचलित एक पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसे स्थानीय लोग बेहद श्रद्धा और सम्मान से मानते हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी है और लोगों की आस्था से गहराई से जुड़ी है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रणवीर सिंह या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    “भारत में दुनिया को जोड़ने की ताकत”: मोहन भागवत बोले—स्वार्थ त्याग से ही रुकेगी जंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading