अभिनेता अल्लू अर्जुन को पहले जेल, फिर जमानत

हैदराबाद, एजेंसी। तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले दिन में स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

अभिनेता अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विक्रम सिंह मान ने कहा कि हम प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। बाद में एक स्थानीय अदालत के न्यायिक हिरासत के आदेश के बाद अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा जेल भेज दिया। हालांकि, हाईकोर्ट ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया।

चार दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।

  • Related Posts

    रामनवमी 27 मार्च को: पटना जंक्शन के महावीर मंदिर में विशेष तैयारी, भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में डूबा युवक, दोस्तों को बचाते हुए हुआ लापता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *