मोमोज का झांसा देकर नाबालिग समेत कई युवतियों से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

बिहार के गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मोमोज विक्रेता रेहान अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

आरोप है कि रेहान अंसारी, जो बांके बाजार में मोमोज की दुकान चलाता था, दुकान पर आने वाली लड़कियों और युवतियों को अपने झांसे में फंसाता था। वह पहले उन्हें मोमोज खिलाने का लालच देता और फिर सुनसान जगहों पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था।

पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी युवतियों को बांके बाजार स्थित बाबा धाम की पहाड़ियों पर ले जाता था। वहां उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाता और बाद में उसी वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इतना ही नहीं, आरोप है कि वह वीडियो कॉल के जरिए भी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करता था।

पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कई और युवतियां भी आरोपी की शिकार हो सकती हैं। इसलिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को भी खंगाला जा रहा है।

घटना सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। तकनीकी टीम की मदद से उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है।

बांके बाजार थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मामले से जुड़ी किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी चूक! हाजत का रोशनदान तोड़कर फरार हुआ मोस्ट वांटेड प्रभु भगत, गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम

    Share Add as a preferred…