ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा, सरकारी गाड़ी की चपेट में आई 4 बाइक; 7 लोग हुए घायल

थाना क्षेत्र के दारौंदा पेट्रोल पंप के समीप सिवान-छपरा मुख्य पथ (Siwan Chhapra Road Accident) पर मंगलवार की सुबह पथ निर्माण विभाग की गाड़ी की चपेट में आने से चार बाइक पर सवार करीब सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इसके बाद यहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर (Siwan Sadar Hospital) कर दिया गया। घायलों में आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी राजकुमार बिंद के पुत्र बिनोद बिंद (19), करण बिंद (12), गणेश बिंद की पुत्री निशा कुमारी (14), सुखल बिंद के पुत्र गोरख बिंद (20) धनेश बिंद की पत्नी ममता देवी (30) सहित अन्य शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

बताया गया कि छपरा-सिवान मुख्य पथ स्थित दारौंदा पेट्रोल पंप के समीप छपरा की ओर से आ रहे पथ निर्माण विभाग के वाहन ने ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही चार बाइकों को कुचल दिया। इस दौरान चारों बाइक पर करीब सात लोग घायल हो गए। वहीं, सभी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा, सरकारी गाड़ी की चपेट में आई 4 बाइक; 7 लोग हुए घायल

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी बिनोद बिंद सिवान में किराए के मकान में रहकर लहसुन, प्याज आदि बेचने का काम करते हैं। वे सभी अपनी बाइक से मंगलवार की सुबह अपने परिवार के साथ एक छठी कार्यक्रम में कहीं जा रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए।

ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा, सरकारी गाड़ी की चपेट में आई 4 बाइक; 7 लोग हुए घायल

घायलों में शामिल महिला की हालत गंभीर

घायलों में महिला ममता देवी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में किसी के नाक, मुंह में चोट लगी है तो किसी को सिर, पैर, हाथ आदि जगहों पर चोट लगी है। इस घटना में बाइक के साथ पथ निर्माण विभाग के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई तथा इसका चालक फरार हो गया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *