गांधी सेतु पर हादसा, आपस में टकराईं 3 बड़ी गाड़ियां, 10 घंटे से लगा हुआ है जाम

पर तीन बड़ी गाड़ियों में टक्कर हो गई. हाजीपुर की ओर पाया नंबर 7 के पास रविवार देर रात ये हादसा हुआ है. जिस वजह से गांधी सेतु पर लंबा जाम लग गया है. आज भी जाम के कारण यातायात पर असर पड़ा है.

महात्मा गांधी सेतु पर जाम: हाजीपुर की ओर इस हादसे के कारण पिछले 9-10 घंटे से जाम लगा हुआ है. हालांकि छोटी-छोटी गाड़ियां धीरे-धीरे आग बढ़ रही हैं लेकिन आज भी बड़ा गाड़ियां फंसी हुई हैं. जिस वजह से बस सवार यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. आलम ये है कि कई लोग वाहन से उतरकर पैदल ही पुल पार कर रहे हैं.

दोपहर तक हटेगा जाम: पटना ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात हाजीपुर की तरफ पाया नंबर 7 के पास 3 गाड़ियों में टक्कर हुई थी. जिस वजह से हाजीपुर से आने और जाने वाला लेन पूरी तरह से ठप हो गया है. उन्होंने बताया कि जीरोमाइल, बड़ी पहाड़ी, छोड़ी पहाड़ी और बैरिया बस स्टैंड के पास भी भीषण जाम की स्तिथि बनी हुई है. जाम हटने में कुछ और घंटे लग सकते हैं.

“9-10 घंटे से जाम लगा हुआ है. ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों को हटाने में जुटी हुई है. धीरे-धीरे कुछ गाड़ियां निकल रहीं हैं. लोग पैदल या निजी वाहन से रूट बदलकर निकल रहे हैं. जाम हटने में अभी समय लगेगा.”- मुकेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पटना ट्रैफिक पुलिस

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में भाई ने भाई की जांता से कूचकर की हत्या, आपसी विवाद में गई जान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *