मथुरा में हादसा, डीयू में पढ़ रहे 2 बिहारी छात्रों की गई जान

मथुरा। राया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा की ओर जा रही कार एक ट्रेलर से टकरा गयी। इसके चलते कार सवार तीन छात्रों की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतकों में दो बिहार के सारण और दरंभगा के रहने वाले थे। दरभंगा के मोरो थानांतर्गत अरइला के भवेश यादव (23), छपरा के रोहित (22) और नई दिल्ली के पंकज वर्मा (24) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि नई दिल्ली के निर्मल कुमार और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राया अशोक कुमार ने बताया कि सभी दिल्ली विवि के छात्र और आपस में दोस्त थे। घायल छात्र निर्मल बनारस में कोई प्रतियोगी परीक्षा देने गया था। अन्य सभी उसके साथ आये थे। पेपर दिलाने के बाद रविवार शाम को पांचों युवक वाराणसी से दिल्ली कार से वापस लौट रहे थे। तभी एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार से युवकों को निकलवाया।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…