भागलपुर:मवेशी को बचाने में बाइक सवार फल व्यवसायी की मौत

भागलपुर। मवेशी को बचाने के दौरान फल व्यवसायी मयंक कुमार (24 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरपुर रोड अंतर्गत सरदारपुर बाईपास की है।

मृत फल व्यवसायी शहर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित कुतुबगंज वार्ड नंबर 51 का रहने वाला था। घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि मयंक शहर के सिकंदरपुर में ही फल का व्यवसाय करता था। बकाया पैसे के तगादा के लिए अमरपुर जा रहा था। इसी दौरान सरदारपुर बाईपास के पास के पास बगीचे से एक साथ दर्जनों भैंस सड़क पर दौड़ पड़ीं। इस बीच बाइक से जा रहे मयंक ने संतुलन खो दिया। पहली-दूसरी भैंस को उसने बचा लिया, लेकिन सरपट सामने से दौड़ पड़ी तीसरी भैंस से उसकी बाइक जा टकराई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मयंक दो भाइयों में बड़ा था।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    पटना में रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बेकाबू कार ने 6 लोगों को कुचला, 60 वर्षीय चांसी राय की मौत; CCTV फुटेज सामने आया

    Continue reading
    भागलपुर में भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन, देशभर के दंत विशेषज्ञ जुटे, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    Continue reading