भागलपुर में ABVP की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं की रिहाई पर भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली गई

भागलपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भागलपुर द्वारा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ विगत तीन माह से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा था। इस आंदोलन के दौरान परिषद के दो प्रमुख कार्यकर्ताओं—प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद—को साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया था, जिससे छात्र समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था।

लगातार 71 दिनों तक चले इस संघर्षपूर्ण आंदोलन के बाद अंततः माननीय न्यायालय ने दोनों कार्यकर्ताओं को निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया। परिषद ने इस निर्णय को न्याय की जीत और छात्र संघर्ष की सफलता बताया। इस आंदोलन का सकारात्मक और ठोस परिणाम यह रहा कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में हुई मारपीट की घटना के बाद परीक्षा नियंत्रक को पद से हटाया गया। साथ ही, परिषद के कार्यकर्ताओं की गलत तरीके से गिरफ्तारी करने वाले विश्वविद्यालय थाना प्रभारी को भी लाइन हाज़िर किया गया।

इसी न्याय की जीत और संघर्ष की सफलता के उपलक्ष्य में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भागलपुर द्वारा एक भव्य अभिनंदन यात्रा का आयोजन किया गया। अभिनंदन यात्रा आयोजन समिति के सदस्य अमन रॉय, आदित्य राज, किसान सोनी, सुमित सिंह, हर्षवर्धन, प्रत्यूष राज, आनंद कुमार, विशाल सिंह एवं नगर मंत्री पीयूष भारती के नेतृत्व में यह यात्रा लाजपत पार्क से प्रारंभ हुई। यात्रा भामाशाह चौक, वैरायटी चौक, दवाई पट्टी होते हुए विश्वविद्यालय परिसर तक पहुँची।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने बाइक जुलूस में भाग लिया। हाथों में परिषद के झंडे और नारों के साथ छात्रों ने न्याय की जीत, परिषद की एकता और छात्र हितों की रक्षा के संकल्प को उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया। पूरे मार्ग में माहौल जोश और उत्साह से भरा रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक सूर्य प्रताप, जिला सह संयोजक अनुज कुमार, गौतम साहू, रॉबिन सिंह, बाबा मिश्रा, अंकुर, प्रणव, चेतन, मनीष, पियूष दुबेदी, शिवम् तिवारी, नितीश, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

परिषद के नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल दो कार्यकर्ताओं की रिहाई तक सीमित नहीं था, बल्कि यह विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं, छात्र उत्पीड़न और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई थी। आगे भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी

  • Related Posts

    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मधेपुरा: ज्वेलरी दुकानदार ने लेन-देन के विवाद में मां-बेटी पर फेंका तेजाब; सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार, एक महिला गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading