सुंदरवती महिला महाविद्यालय में एबीवीपी द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने सीखी आत्मनिर्भरता की कला

भागलपुर, 13 जुलाई 2025।सावन माह के पावन अवसर पर सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक कला के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर खुद मेहंदी रचाकर यह संदेश दिया कि सृजनात्मकता और आत्मविश्वास से कोई भी कार्य स्वयं किया जा सकता है। छात्राओं ने बताया कि सावन में मेहंदी के लिए बाज़ारों में भारी खर्च करना पड़ता है, ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताएँ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं।

इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ उनकी प्रतिभा को मंच मिला, बल्कि उन्हें परंपरा और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन बनाना भी सिखाया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और भविष्य में इस तरह के आयोजनों को और व्यापक रूप देने की बात कही।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *