बुलडोजर एक्शन से टूटा ‘अभिनंदन’ का नेटवर्क: दबाव में आकर कोर्ट में किया सरेंडर

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात अपराधी अभिनंदन आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे झुक गया और कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

बताया जा रहा है कि कई मामलों में वांछित अभिनंदन लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इसी बीच न्यायालय के आदेश पर वैशाली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने उसके घर पहुंची। पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेरते हुए बुलडोजर के साथ कार्रवाई शुरू की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई और लगातार दबाव के चलते आखिरकार अपराधी अभिनंदन को सरेंडर करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, जिले में फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो नई सरकार के गठन के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती और बढ़ा दी गई है। अपराधियों को साफ संदेश दिया गया है कि या तो वे कानून के सामने आत्मसमर्पण करें, या फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…