बरारी श्मशान घाट से हटाया गया आधार संबंधी नोटिस

भागलपुर। बरारी श्मशान घाट पर चस्पा किया गया आधार कार्ड संबंधी नोटिस को सोमवार को हटा दिया गया। साथ ही वहां कार्यरत कर्मचारी को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि बिना नगर निगम प्रशासन की अनुमति के किसी भी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए। कर्मचारियों का कहना था कि पुलिस द्वारा जांच के दौरान मृतक और दाह संस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दे पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह से यह व्यवस्था बनाई गई है।

रविवार को बरारी शमशान घाट स्थल पर नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा किसी भी दाह संस्कार के लिए मृतक और मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया था। इसकी वजह से यहां दाह संस्कार के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। साथ ही कुछ बहस भी हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद बरारी घाट प्रभारी राकेश भारती ने कार्यरत कर्मचारी को आधार संबंधी चस्पा नोटिस को हटाने संबंधी निर्देश दिया। इसके बाद वहां चस्पा नोटिस को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यरत कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि नगर निगम द्वारा जो भी व्यवस्था यहां है, उसका अक्षरश पालन करें। किसी तरह की नई व्यवस्था खुद से न बनाएं।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *