मधेपुरा में युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका

मधुबन पंचायत के तीनटेगा गांव के पास बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। सोमवार को नहर से युवक का शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से जख्म के कई निशान हैं। हत्या करने वालों ने उसकी आंख भी निकाल ली है।

सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थाना को सूचित किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद लोगों ने शव मिलने की सूचना थाने में दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने घटना की गहन जांच का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *