भागलपुर में फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के तपस्वी नर्सिंग होम के पास स्थित एक किराए के फ्लैट से बुधवार को युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे के रूप में हुई है, जो भागलपुर में शेयर मार्केट का कारोबार करता था और लंबे समय से अकेले ही फ्लैट में रह रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, रोहित पांडे के फोन पर कई दिनों से संपर्क न होने पर उसका छोटा भाई फ्लैट पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया तो बाथरूम से युवक का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार शव कई दिनों पुराना है और पूरी तरह सड़ चुका था। मृतक की मां वर्तमान में आरा में बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।


 

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम तय, पांचवीं सीट पर मुकाबला तय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading