मठ के पास युवक की पीट-पीट कर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दानापुर में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद से इलाके में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह मामला दानापुर में लखनीबिगहा मठ के पास का बताया जा रहा है। जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और आरोपित के घर में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दानापुर में लखनीबिगहा मठ के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके बाद घटनास्थल के पास अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि इस उग्र भीड़ को शांत करवाया जाए और अधिक नुकसान न हो।

बताया जा रहा है कि इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और किसी तरह लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नजर आ रहा है कि लोगों ने वहां सड़क जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ क्षतिग्रस्त वाहन भी नजर आ रहे हैं। पुलिस के जवान भी इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीएयू में राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का भव्य समापन, 1100 से अधिक किस्मों ने खींचा ध्यान

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…